The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बस्तर बदलाव की ओर बढ़ रहा है- भूपेश बघेल

Spread the love

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वनधन, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि न्याय योजना बस्तर के लोंगो के लिए बहुत हितकर साबित हो रही है। लोग शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, खेतों के प्रति रुझान बढ़ रहा है।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राशन कार्ड सबका बना है, सबको राशन मिल रहा है। परंपरागत खेती, कोदो, कुटकी का रकबा भी बढ़ा है। मैं जहाँ भी जा रहा हूँ लोग बैंक मांग रहे हैं, इसका मतलब है लोगों के पास पैसा आ रहा है।मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बस्तर बदलाब की तरफ बढ़ रहा है, कई जगह कॉलेज, आत्मानंद स्कूल, हॉस्टल की मांग हो रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि नक्सल समस्या को हल करने के लिए आम लोगों का विश्वास जीतना जरूरी है। अब हम लोगों तक पहुच रहे हैं, आय के साधन, रोजगार बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम जल, जंगल, जमीन पर अधिकार देने का काम कर रहे हैं।टाटा द्वारा अधिग्रहित जमीन वापस की, अबूझमाड़ में पट्टे बंटे हैं, दंतेवाड़ा में आवागमन की सुविधा, राशन दुकान, सोलर लाइट, सब लग रहा है। नये स्कूल खुल रहे हैं।मुख्यमंत्री के संवाददाता सम्मेलन में प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, जगदलपुर विधायक संसदीय सचिव रेखचंद जैन मौजूद रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *