The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शादी में शामिल होने आई मासूम से दुष्कर्म

Spread the love

धरसीवां। सात साल की मासूम को 30 वर्षीय आदमी ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची शादी में शामिल होने आई थी।
जानकारी के मुताबिक, घटना तिल्दा नेवरा के बहेसर गांव की है। नाबालिग परिवार शादी में शामिल होने आई थी। 29 अप्रैल की रात पीड़िता अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी समय पड़ोस में रहने वाला राजा वर्मा वहां पहुंचा और नाबालिग को बहला कर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । बच्ची की चीखें शोर शराबे में दब गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। जब बच्ची को होश आया तब उसकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। बच्ची को तत्काल गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी की पहचान होने के बाद महिलाओं ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *