The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrimeMISC

ईडी को छापे में 17 किलो सोना 3 करोड़ का हार मिला

Spread the love

बिलासपुर। शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को बिलासपुर में सराफा कारोबारी विवेक अग्रवाल के घर और दुकान पर दबिश दी। दिनभर चली इस कार्रवाई में टीम को कीमती सामान बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान 17 किलो सोना, 3 करोड़ रुपये के हीरों के हार और बड़ी मात्रा में नकदी मिली है। विवेक अग्रवाल फरार हैं। वांटेड आरोपी विकास अग्रवाल के भाई हैं। विकास अग्रवाल अहम कड़ी हैं। वह मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का करीबी है। ईडी की यह कार्रवाई शराब घोटाले की जांच में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ईडी बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच कर रही है।
ईडी कली टीम ने गुरुवार तड़के विवेक अग्रवाल के घर पहुंची। अधिकारियों ने घर के सभी एंट्री गेट को सील कर दिया और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात कर दिया। घर के अंदर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की गहन जांच चलती रही। दूसरी टीम विवेक अग्रवाल के सदर बाजार स्थित श्रीराम ज्वेलर्स पहुंची। टीम यहां दुकान के स्टॉक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और निवेश से जुड़े दस्तावेजों की जांच करती रही। विकास अग्रवाल शराब घोटाले के सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था। विकास पर आरोप है कि वह इस घोटाले के नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा था। घोटाले की जांच शुरू होने के बाद से ही विकास अग्रवाल फरार है। जिसकी तलाश में ईडी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *