The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

पति से हुआ विवाद ,महिला ने अपने चार बच्चों के साथ जहर सेवन कर दे दी जान

Spread the love


बिहार । हाजीपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि परिवारिक विवाद में महिला ने चार बच्चे के साथ जहर खा लिया, जिससे सभी की मौत हो गई।
वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र के सुक्की गांव में पति रंजीत साहनी का अपनी पत्नी रिंकी कुमारी से किसी बात को लेकर गुरुवार की रात झगड़ा हो गया था। जिसके बाद महिला ने अपने चारों बच्चे व स्वयं जहर खा लिया। इस घटना में 32 वर्षीय महिला रिंकी कुमारी,बेटा करण कुमार 12 साल ,बेटी शिवानी 10 वर्षीय,सात वर्षीय बेटी सोनाली और पांच साल की बेटी संध्या कुमारी की मौत हो गई।
वहीं इस मामले में रिंकी की चाची का आरोप लगाया है कि रिंकी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या की गई है,शरीर पर चोट के कई निशान हैं। तथा रिंकी के भाई ने भी जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला खुद अपने बच्चों के साथ जहर खाकर सुसाइड कर ली है। पुलिस ने इस मामले में बिना पोस्टमार्टम के ही शव डिस्पोजल करने का आदेश दे दिया।
इस मामले में SDPO का कहना है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था,जिसके बाद पति बिना खाना खाए लीची बागान में रखवाली करने चला गया,इसी गुस्से में पत्नी अपने बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। पोस्टमार्टम को लेकर दोनों परिवार ने मना कर दिया था, जिसके बाद सहमति पत्र लिखकर अंतिम संस्कार के लिए शव भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *