The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को बंद करने का आदेश किया जारी

Spread the love
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा है कि कक्षा 1 से 8 प्राथमिक और माध्यमिक शाला की सभी शासकीय अशासकीय स्कूलों को आगामी आदेश तक बंद किया जाता है। 9वीं से 12वीं हायर सेकेंडरी हाई स्कूल की कक्षाओं का एक तिहाई बच्चों की उपस्थिति में संचालन किया जाएगा। 9वी से 12 तक संचालित होने वाले विद्यार्थियों में कोविड अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन करें, जिसमें साफ-सफाई, मास्क, सैनिटाइजेशन आवश्यक है। 15 से 18 वर्ष के विद्यार्थियों को शत प्रतिशत टीका लगवाएं। इसके अलावा सभी स्टाफ को सेकंड डोज़ लगाना अनिवार्य कहा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor