The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को मारी ठोकर,एक की मौत एक घायल

Spread the love

गरियाबंद। नेशनल हाइवे 130सी कचना धुरवा मंदिर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दी है। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। इस घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने बताया कि हाइवा को ओवरटेक के दौरान यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया बाइक सवार युवक हाइवा को ओवरटेक कर रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दी। बाइक सवार पप्पू और नौहर दोनों युवक रायपुर के निमोरा के बताए जा रहे है। दोनों जतमई के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण गरियाबंद की ओर गए थे। रास्ता पूछने के बाद वापिस जतमई जा रहे थे। इसी बीच हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में पप्पू की मौत हो गई है वहीं नौहर घायल है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *