The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नशे में धूत नाबालिग ने साइड नही देने पर मुक​​बधिर युवक की चाकू से गोदकर कर दी हत्या,गिरफ्तार

Spread the love


रायपुर।राजधानी रायपुर कंकाली पारा में रविवार दोपहर मामूली विवाद के चलते एक नाबालिग लड़की ने लगभग 40 साल के मूक​​बधिर व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी। बताया गया कि आजाद चौक थाना पुलिस के अनुसार आरोपी अपनी मां के साथ स्कूटी से आ रही थी, इसी दौरान सारथी चौक के पास मृतक सुदामा साइकिल से जा रहा था। नाबालिग ने साइड लेने के लिए कई बार कोशिश की, जिससे स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गई। गिरने के बाद वह गुस्से में आकर युवक पर चाकू से गोद कर हत्या कर दिया।
मौके पर 112 के पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान युवक की इलाज केदौरान मौत हो गई। घटना के नाबालिग चाकू समेत मौके से फरार हो गई। पुलिस ने नाबालिग लड़की के बाप को हिरासत में ले लिया है। थोड़ी देर बाद पुलिस ने नाबालिग को मंदिर हसौद से पकड़ लिया है।आरोपी की मां ने बताया उसकी बेटी नशे में धुत्त थी और चाकू लेकर चल रही थी। नाबालिग ने हत्या के पहले चाकू लेकर मां को भी डराया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *