The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा शो शुरु

Spread the love

THEPOPATLAL काशी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेगा शो है। तीन किमी लंबा रोड शो करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहुंच चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने मलदहिया चौराहा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रोड शो शुरू किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो के जरिए शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और कैंट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदाताओं से वोट मांगेंगे। इस बीच वह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन भी करेंगे।शनिवार को खजूरी में जनसभा कर वह वाराणसी की आठों विधानसभा के भाजपा और अपना दल (एस) के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे। इसके बाद महमूरगंज क्षेत्र में जनता से संवाद कर वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor