The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

स्कूल परिसर में घुसा जहरीला सांप,शिक्षिका के सूझ बूझ से टला बड़ा हादसा

Spread the love
“बी एन यादव जर्नलिस्ट”

कोरबा। ग्राम ढेलवाडीह के प्रथमिक शाला में सुबह के 10.30 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब बच्चे पढ़ने के लिए शाला में प्रवेश कर क़िताब पुस्तक निकलने लगे, तभी अचानक एक जहरीला सांप स्कूल परिसर में घुस गया, स्कूल की शिक्षिका शीतल पटेल ने बीना देरी किए ढेलवाड़ीह के जन प्रतिनिधि किशन बघेल की साप घुस जाने की जानकारी दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बीना देरी किए किशन बघेल ने रेस्क्यू टीम के प्रमुख (वन विभाग सदस्य) जितेंद्र सारथी को जानकारी दी, जिसके तुरंत बाद मौके पर पहुंच कोबरा सांप रेस्क्यू चालू किया, मौके पर उपस्थित लोग ये देख कर भौचका रह गए की कोबरा सांप गुस्से से लगातार डसने का प्रयास करता रहा। फिर भी आसानी से सांप को काबू कर लिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली उसके पश्चात् जितेंद्र सारथी ने सभी बच्चों को साप के बारे में जानकारी दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *