The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़,22 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Spread the love

द पोपटलाल— बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान कुछ कट्टरपंथियों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है। मंदिर में तोड़फोड़ होने के बाद वहां दंगे भी भड़क गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गई। तनाव को काबू में करने के लिए 22 जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। कमिला में एक स्थानीय मंदिर को निशाना बनाया गया। इसके बाद वहां हिंसक झड़प हो गई, जिसे पुलिस और प्रशासन ने काबू में करने की कोशिश की। इस घटना के बाद चांदपुर के हाजीगंज, चट्टोग्राम के बंशखली और कॉक्स बाजार के पेकुआ में भी मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं हैं । ढाका ट्रिब्यून अखबार के मुताबिक, एक वक्त में स्थिति काबू से बाहर हो गई थी और यहां जबरदस्त दंगे भड़क गए थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *