The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

लखीमपुर खीरी हिंसा कांड में फॉरेंसिक लैब टीम ने घटना का किया रीक्रिएशन

Spread the love

THEPOPATLAL यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा मामले में बड़ी खबर आ रही है। तिकुनिया हिंसा वाले इलाके में 14 अक्टूबर को SIT फॉरेंसिक लैब की टीम ने घटना का रीक्रिएशन किया। इस दौरान आरोपी आशीष मिश्रा, अंकित दास के साथ बाकी 2 आरोपी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे। इसके अलावा, सीन रीक्रिएशन के दौरान कुछ गलत न हो, इसके लिए भारी पुलिस फोर्स, पीएसी और आरएएफ तैनात की गई।

इंवेस्टिगेटिंग टीम तिकुनिया कांड का रीक्रिएशन कर घटना की तस्वीर साफ कर रही है, ताकि पता चल सके कि हिंसा की शुरुआत कैसे हुई और अंत कैसे। आरोपी वारदात के बाद कैसे और कहां से भागे। इसके अलावा, यह पता लगाने की भी कोशिश की जाएगी कि कांड के दौरान गाड़ी का स्टीयरिंग किसके हाथ में था, कार में कौन-कौन और किस जगह बैठा हुआ था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *