The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रॉयल ट्रेवल बस पर यातायात पुलिस कांकेर ने की स्पीड लिमिट की कार्यवाही, रफ्तार से चल रहा था बस

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। पुलिस अधीक्षक कांकेर शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल तथा अनुवभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर चित्रा वर्मा के निर्देश पर आज दिनांक नवरात्रि पर्व के मद्देनजर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा नथिया नवागांव नेशनल हाईवे 30 पास चेक पोस्ट लगाकर समस्त प्रकार के छोटे बड़े वाहनों की सघन चेकिंग की गई इस दौरान रॉयल ट्रैवल्स सीजी 4 एम जेड 7635 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से बस चलाया जा रहा था जिस पर लगाम कसने हेतु स्पीड लिमिट की कार्यवाही कर चालक के ड्राइवर लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही यातायात पुलिस कांकेर द्वारा की गई, दौरान चेकिंग यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 31 छोटे बड़े वाहन चालक एवं स्वामियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं सहित चलानी कार्यवाही कर उनसे सम्मन शुल्क के रूप में कुल 6800/- रुपये जुर्माना भरवाया गया, यातायात पुलिस कांकेर द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने के उद्देश्य से निरंतर आमजन को समझाइश एवं चलानी कार्रवाई जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor