The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चेक पोस्ट बोरई में लगाई गई अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी ,पशुओं पाए जाने वाली लम्पी स्किन डिसीज के रोकथाम के लिए

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। पशुओं में पाए जाने वाली लम्पी स्किन डिसीज के रोकथाम के लिए कलेक्टर पी.एस.एल्मा के मार्गदर्शन में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ.एम.एस.बघेल द्वारा जिले के चेक पोस्ट बोरई में सतत् निगरानी हेतु अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक विभिन्न पालियों में लगाई जाने वाली इन ड्यूटियों में डॉ. दीपक नाग को निरीक्षणकर्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही सोमवार को सुबह छः से दो बजे तक सी.एल.कश्यप, खिलेश साहू, दोपहर दो से रात दस बजे तक एन.एस. ध्रुव, हरिशंकर साहू और रात दस से सुबह छः बजे तक टी.एस. मरकाम और कीर्तिराज सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह मंगलवार को सुबह छः से दो बजे तक एन.एस.ध्रुव, हरिशंकर साहू, दोपहर दो से रात दस बजे तक टी.एस.मरकाम, कीर्तिराज सिंह और रात दस से सुबह छः बजे तक सी.एल.कश्यप और खिलेश साहू की तैनाती की गई है।
बुधवार को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक टी.एस.मरकाम, कीर्तिराज सिंह, दोपहर 2 से रात 10 बजे तक सी.एल.कश्यप, खिलेश साहू और रात 10 से सुबह 6 बजे तक एन.एस.ध्रुव और हरिशंकर साहू की ड्यूटी लगाई गई है। गुरूवार को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक सी.एल.कश्यप, खिलेश साहू, दोपहर दो से रात दस बजे तक एन.एस.ध्रुव, हरिशंकर साहू और रात 10 से सुबह 6 बजे तक टी.एस.मरकाम और कीर्तिराज सिंह तथा शुक्रवार को सुबह 6 से 2 बजे तक एन.एस.ध्रुव, हरिशंकर साहू, दोपहर दो से रात दस बजे तक टी.एस.मरकाम, कीर्तिराज सिंह और रात 10 से सुबह 7 बजे तक सी.एल.कश्यप और खिलेश साहू की तैनाती चेक पोस्ट पर की गई है। इसी तरह शनिवार को 6 से 2 बजे तक टी.एस.मरकाम, कीर्तिराज सिंह, दोपहर दो से रात दस बजे तक सी.एल.कश्यप, खिलेश साहू और रात दस से सुबह छः बजे तक एन.एस.ध्रुव और हरिशंकर साहू की तैनाती की गई है। बताया गया है कि रविवार एवं उक्त अधिकारी/कर्मचारियों की अनुपस्थिति अथवा अवकाश की स्थिति में धीरसिंह नेताम कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *