The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेकिंग न्यूज़ / आर्म्स एक्ट और छेड़खानी के मामले में जेल बंद कैदी ने लगाई फांसी ,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”
धमतरी।जेल के भीतर एक मामले में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के उपर आर्म्स एक्ट और छेड़खानी के मामले में एक साल की सजा हुई थी। मामले की जांच में पुलिस व जेल प्रशासन जुट गई है।धमतरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लालबगीचा वार्ड धमतरी निवासी अरबाज खान उर्फ अल्लू 18 वर्ष ने आज अल सुबह जेल के भीतर बैरक क्रमांक 6 मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से जेल में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि अरबाज खान के ऊपर हथियार लहराने और नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के मामले में जुर्म दर्ज किया गया था। छेड़छाड़ के मामले में मृतक को न्यायालय ने एक साल सश्रम सजा सुनाई थी। पिछले कई दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था।फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *