The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCCrime

विवाहिता के आत्महत्या मामले में पति सहित चार गिरफ्तार

Spread the love


दुर्ग। विवाहिता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ससुराली शादी के 1 माह बाद से ही महिला को दहेज के नाम पर प्रताड़ित करते थे।
नंदिनी पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को नव विवाहिता राधिका गायकवाड़ ने अपने ससुराल ग्राम पिटौरा में आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जांच में पता चला कि उसकी शादी को मात्र 5 महीने ही हुए थे। ससुराल वाले शादी के एक महीने बाद से ही उसे कम दहेज लाने के नाम पर प्रताड़ित करने लगे थे। राधिका के पिता ने संदेह जताया था कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती है। उसे शादी के एक महीने बाद से पति, सास, ससुर और ननंद और दहेज लाने के लिए दबाव बना रहे थे। दहेज न लाने के चलते वह लोग उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उन्होंने राधिका को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
पुलिस ने राधिका के के पति टूमन लाल (27), ससुर धरमदास उर्फ बंगू (55), सास दुरपति गायकवाड (42) और ननंद ज्योति गायकवाड (19) को गिरफ्तार किया है। ये सभी दहेज में मोटर साइकिल नहीं देने की बात पर राधिका को आये दिन मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। इससे तंग आकर राधिका ने आग लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *