The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

अटल बिहारी ने छतीसगढ़ आकर 11 सांसद मांगा था तो वह प्रलोभन नहीं था ?: भूपेश बघेल

Spread the love

राजनांदगांव/खैरागढ़। उपचुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों का चुनावी दौरा शहरी क्षेत्र से अब ग्रामीणी क्षेत्रों में भी जोर पकड़ लिया है।
यहां मुख्यमंत्री कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने आज खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बककटा, साल्हेवारा और पैलीमेटा में चुनावी सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्री रविन्द्र चौबे, कवासी लखमा समेत बड़ी सख्यां में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र और पिछेल तीन वर्ष का काम, हमारी सरकार की किसान, गरीब और आम जनता को सरकारी योजना से जो लाभ मिला है। उसका लाभ कांग्रेस को खैरागढ़ चुनाव में मिलेगा ।
मुख्यमंत्री ने कहा की भाजपा हमारे खैरागढ़ जिला बनाने की घोषणा से चारों खाने चित हो गई है। जब अटल बिहारी वाजपेई ने छतीसगढ़ में आकर 11 सांसद मांगा था तो वह प्रलोभन नहीं था। क्या हमारे खैरागढ़ जिला बनाने कि घोषणा को कैसे प्रलोभन कह रहे हैं। वही रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए कभी बकरकटा आए ना ही कोई विकास किया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *