The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

खबर का असर,चौबेबांधा सिंधौरी सड़क मार्ग हेतु 76.27 लाख रूपये का प्रस्ताव प्रेषित

Spread the love

राजिम । जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत चौबेबांधा से सिंधौरी सड़क मार्ग जिसकी कुल लम्बाई 3.40 किलोमीटर है। उक्त मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं मजबूतीकरण हेतु 76.27 लाख रूपये का प्रस्ताव एवं विस्तृत प्राक्कलन शासन को प्रेषित किया गया है। जिसकी स्वीकृति अपेक्षित है। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा जिला प्रशासन को प्रेषित प्रतिवेदन में अवगत कराया गया है कि उक्त मार्ग के निरीक्षण के दौरान मार्ग के किलोमीटर 2/8 के पास स्थित घरों एवं खेत के पानी का निकासी नहीं होने के कारण मार्ग में जल भराव हो गया था। जिसमें भारी वाहनों के आगमन होने से दो-तीन जगहों पर हल्का गड्ढा बन गया। उक्त गड्ढे से नाली काटकर पानी निकाल दिया गया है। आवागमन सुविधा हेतु शीघ्र गड्ढे भाग पर डब्ल्यूबीएम का मटेरियल डालकर भर दिया जायेगा। सड़क के शेष भाग पूरा डमरीकृत है और अच्छी स्थिति में है। उल्लेखनीय है कि पोपटलाल डॉट इन न्यूज़ के एक अगस्त के अंक में चौबेबांधा सिंधौरी मार्ग जर्जर शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया।इससे राहगीर अत्यंत प्रसन्न हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor