The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

राज्य छात्रवृत्ति के लिए 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते है पात्र विद्यार्थी

Spread the love

धमतरी। शिक्षा सत्र 2021-22 में अध्ययनरत प्राथमिक, माध्यमिक, हायर सेकण्डरी स्कूलों में पात्र विद्यार्थी जो किन्हीं कारणों से पूर्व में ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत नहीं कर पाए थे। उनके लिए पुनः राज्य छात्रवृत्ति की वेबसाइट का पोर्टल ओपन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वेबसाइट http://schoolscholarship.cg.nic.in में पंजीयन (नवीन अथवा नवीनीकरण) का कार्य स्कूल स्तर पर पूर्ण कर भुगतान के लिए 15 फरवरी के पहले जिला शिक्षा अधिकारी के लॉगिन में ‘सेंड टू डीईओ’ करके राज्य छात्रवृत्ति की वेबसाइट में अपलोडिंग की प्रमाणित छायाप्रति कार्यालय में जमा करना होगा। 15 फरवरी के बाद पंजीयन का कार्य पोर्टल पर बंद कर दिया जाएगा। जिला शिक्ष अधिकारी ने कहा है कि संस्था में पात्र विद्यार्थी अगर छात्रवृत्ति से वंचित होता है उसकी सम्पूर्ण जवाबदारी छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्था प्रमुख की होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor