The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन सख्त,कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार की कार्यवाही

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में ग्राम बजरंगपुर नवागांव के खसरा नंबर 279/19 भूमिस्वामि उमराव पिता मौजीराम के अवैध प्लॉट पर राजस्व, नगर निगम की संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। अवैध प्लॉटिंग हेतु बनाए गए मुरुमयुक्त रोड रास्ता और गड़ाए गए खूंटा पिलर को ध्वस्त किया गया। उक्त खसरे में भूमिस्वमी द्वारा बिना अनुमति के छोटे छोटे रकबे में भूमि का विक्रय किया जा रहा था। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा भूमिस्वामी को अधिनियम के तहत कार्यवाही करने नोटिस भी जारी किया गया था। कलेक्टर सिन्हा के निर्देश के बाद SDM अरुण वर्मा ने तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता ,और नगर निगम टीम के साथ यह कार्यवाही आज मौके पर जाकर करवाई। SDM अरुण वर्मा ने बताया की अवैध प्लॉटिंग पर लगातार सख्त कार्यवाही की जावेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *