The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhPolitics

कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात

Spread the love

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से भारतीय मजदूर संघ के सहयोगी संगठन राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज उनके गृह निवास पर भेंट कर राज्य में नई सरकार के गठन पर प्रसन्नता जताई और उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हे ज्ञापन देकर राज्य सरकार से कर्मचारियों और पेंशनरों संबंधित मामलों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। विधानसभा अध्यक्ष ने इन मामलों पर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, संघ के प्रदेश महामंत्री ए के चेलक, कोषाध्यक्ष टी आर देवांगन, संयुक्त महामंत्री जी आर बसोंने,प्रांतीय सचिव डा विनोद वर्मा, राजपत्रित प्रकोष्ठ के संयोजक ए के सोनी, स्वास्थ्य विभाग के प्रांतीय संयोजक सी आर साहा, जिला रायपुर के अध्यक्ष ओ पी पाल,नागेंद्र सिंह, अशोक घोष, मन्नूलाल भतपहारी, नरेंद्र सोनकर आदि शामिल थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *