Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

वसूली का 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर लेकर कर्मचारी फरार,थाने में मामला दर्ज

Spread the love


भिलाई। ऑफिस का कर्मचारी वूसली का 1 लाख 60 हजार रुपये लेकर भाग गया। मामले की रिपोर्ट जामुल थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर वसुंधरा नगर उमदा रोड भिलाई 03 निवासी हसमत आलम 41 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह रमाको डेवलपर्स का मालिक है ,प्रार्थी के ऑफिस में काम करने वाला कर्मचारी कृष्णचंद नायक जो कमीशन पर काम करता था एवं वसूली का भी काम करता था। कृष्णा नायक एक दिन पहले की आवक राशि 7,000 रूपये कैश और कस्टमर किरण बाई साहू के द्वारा दिये 1,53,000 रूपये टोटल 1,60,000 रूपये लेकर ऑफिस से भाग गया। इसके अलावा और कहा—कहा से रकम वसूली किया है अभी इसकी जानकारी नही है। घटना की शिकायत 21 जुलाई को थाने में दर्ज कराई गई है पुलिस ने कृष्णाचंद नायक 35 वर्ष पिता शेखर नायक जामुल के खिलाफ धारा 381 के ​तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor