Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पूरे जिले अबुजर ने नवोदय परीक्षा में किया टॉप, परिजनों में हर्ष, माता पिता को दिया सफलता का श्रेय

Spread the love

कवर्धा। विगत दिनों हुए जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन हेतु परीक्षा आयोजित की गई थी, जिस परीक्षा में नगर के अबुजर खान ने पूरे जिले में टॉप किया है। पहले रैंक में आकर जनरल कैटेगरी में चयन हुआ है। अबुजर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता गजुलर रहमान खान व माता आयेशा खान को दिया है। अबुजर नगर के ही अभ्युदय स्कूल में पढ़ाई करता था। वह नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करने का इच्छुक था तो वह परीक्षा की तैयारी की जिसके बाद वह जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रथम स्थान पर चयन हुआ है। इस सफलता पर साजिद अली, पिंटू अरोरा सहित परिजनों व मित्रों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। वही मोहल्ले में ख़ुर्शी का माहौल है।

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor