The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आबकारी विभाग की कार्रवाई 47 पव्वा देशी शराब जब्त, बेचने की फिराक में ढूढं रहा था ग्राहक

Spread the love

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

कवर्धा। आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर जन्मेजय महोबे, जिला आबकारी आधिकारी आशा सिंह के मार्ग दर्शन में 17 अक्टूबर को प्राप्त सूचना के आधार पर मय आबकारी स्टाफ ग्राम घोटिया थाना कवर्धा पहुचकर, आरोपी सुकचैन चंदेल पिता नैना चंदेल, उम्र-42वर्ष, जाति- सतनामी , निवासी- घोटिया, थाना- कवर्धा के आधिपत्य मकान की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक के बोरी में भरकर रखे बोरी में 47 नग पाव कुल मात्रा 8.46 बल्क लीटर देशी मदिरा प्लेन का अवैध रूप से धारण करना पाया गया।जिसे मौके पर उक्त मदिरा को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क ,34(2), एवं 59 (क) के तहत दंडनीय गैरजमानतीय अपराध होने पर प्रकरण कायम किया गया ।कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू वृत्त कवर्धा ,अभिनव कुमार रायजादा वृत्त बोड़ला,छोटे लाल आर्मों आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त स. लोहारा, रामानंद दीवान आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पंडरिया, आबकारी मुख्य आरक्षक लोकनाथ साहू, आबकारी आरक्षक अमर पिल्ले ,विद्या सिंह परमार, जगदीश सिंह उइके, कमल मेश्राम ,नगर सैनिक राजेश धुर्वे ,सुरेखा भारती, भुवनेश्वरी धुर्वे ,गजेंद्र धुर्वे ,भावना मेरावी, वाहन चालक , महेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *