The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

धान की सिंचाई के दौरान करंट से किसान की मौत, खेत में मिला शव

Spread the love

सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम झरगांव में धान की सिंचाई के दौरान करंट लगने से 41 वर्षीय किसान रतन पैंकरा की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खेत में मोटर पंप चलाने के लिए कथित तौर पर अवैध बिजली हुकिंग की गई थी। इसी दौरान किसान नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और अगले दिन दोपहर खेत में उनका शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। वहीं बिजली विभाग ने भी मामले की जांच के आदेश दिए हैं। विभाग का कहना है कि जांच में अवैध बिजली हुकिंग की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *