The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सस्ते में सोना खरीदने के फेर में हुआ ठगी का शिकार

Spread the love

रायपुर। राजधानी में कम कीमत पर सोना खरीदने के लालच में एक कारोबारी ठगी का शिकार हो गया। आरोपियों ने खुदाई में मिला 2 किलो सोने का हार बताकर कारोबारी को झांसे में लिया और 10 लाख रुपये लेकर नकली हार थमा दिया। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला डीडीनगर थाने की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भिलाई के गुरुनानक नगर निवासी धवल बडोदरिया सैनेटरी व्यवसायी हैं। उनकी मुलाकात दोस्त नमन अग्रवाल के माध्यम से राजेश प्रजापति से हुई थी। आरोपी राजेश ने दावा किया कि उसे खुदाई के दौरान पीतल के लोटे में दो किलो वजनी सोने का हार मिला है। उसने हार का एक छोटा टुकड़ा धवल और उनके मित्र को दिया, जो जांच में असली सोना निकला। इस पर धवल और उनके मित्र ने हार खरीदने की इच्छा जताई। 22 जून को राजेश प्रजापति और उसकी मां से रायपुरा चौक के पास मिले। उस दौरान भी आरोपितों ने एक और टुकड़ा जांच के लिए दिया, जो सोना निकला। इससे उनको विश्वास हो गया।
अगले दिन उन लोगों की रायपुरा में मुलाकात हुई और सौदा किया । दोपहर 12 बजे कार में ही 10 लाख रुपये नकद लेकर दो किलो वजनी सोने का हार सौंप दिया। इसके बाद मां-बेटे को डीडी नगर थाना क्षेत्र के पास उतार दिया गया, जहां से वे ई-रिक्शा में बैठकर चले गए।
पीड़ित धवल ने अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में जांच कराई। संदेह होने पर वह भिलाई स्थित अपने परिचित ज्वेलर के पास पहुंचे, जहां परीक्षण में हार नकली निकला। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। पीड़ित ने डीडी नगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी राजेश प्रजापति और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *