The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दहन के दौरान रावण के पुतले के सभी10 सर तक नहीं पहुंच पाई आग ,सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी निलंबित

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। नगर निगम के एक बाबू पर आज निलंबन की गाज गिरी है। मालूम हो कि दशहरा उत्सव की तमाम जिम्मेदारियां निगम के कांधे पर थीं, जिसमे रावण का पुतला भी शामिल था। बुधवार को गौशाला मैदान में जब लोगों ने रावण का पुतला देखा तभी से यह पुतला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। लोगों में तरह तरह की बातें होने लगी, जैसे मानो किसी ने पहली बार किसी पुतले को आकार देना चाहा हो! वैसे रावण के पुतले का कद तो 30 फीट का था लेकिन उसकी बनावट के भारी लापरवाही साफ झलक रही थी।
बहरहाल हर्षोल्लास के साथ कल रात्रि में अतिथियों की मौजूदगी में रावण पुतले का दहन किया गया, लेकिन उसमे भी भारी झोल देखने मिला, जहां रावण के पुतले के सभी 10 सर तक आग पहुंच ही नहीं पाई, फिर बाद में बाकी बचे हिस्सों को दुबारा जलाया गया। जिससे निगम की भारी किरकिरी हुई। तरह तरह की चर्चाएं भी होने लगी।
जिसके बाद निगम प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए ज़िम्मेदार राजेंद्र यादव सहायक ग्रेड 3 को अपने कार्य में लापरवाही बरतने व निगम की छवि खराब करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 4 और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *