The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार,52 पत्ती समेत दो लाख 45 हजार रूपये जब्त

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के आशीर्वाद वैली कालोनी में रिहायशी कॉलोनी में गुरुवार की शाम जुए की महफिल सजी थी। जहां पुलिस ने दबिश देकर कोयला व्यापारी, ट्रांसपोर्टर समेत तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने दो लाख 45 हजार रुपए जब्त किया गया है। पुलिस को खबर मिलते ही उन्होंने टीम बनाकर कार्रवाई करने कहा। इस पर पुलिस की टीम आशीर्वाद वैली पहुंची, जहां एक मकान के बरामदे में जुआरियों का फड़ जमा था। पुलिस ने मौके पर तीन जुआरियों को पकड़ लिया। उनके पास से दो लाख 45 हजार रुपए जब्त किया गया है। सभी रसूखदार जुआरियों को चकरभाठा पुलिस को सौंप दिया गया है। टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि कोयला कारोबारी भुवनेश्वर गोयल उर्फ मुंडा गोयल, ट्रांसपोर्टर राजू खान और दीपू उर्फ संजू मानिकपुरी घर के बरामदे में जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *