The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

झुग्गी बस्ती में लगी आग,7 की मौत

Spread the love

THEPOPATLAL दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में स्थित झुग्गी बस्ती में शुक्रवार देर रात आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि 60 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख हो गईं। मौके पर 13 फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग काफी भयानक थी, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे आग पर काबू पाया लिया गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह खुद घटना स्थल पर जाएंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। घटना गोकुलपुरी के पिलर नंबर 12 के आसपास की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor