The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में उपसरपंच सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
“दीपक साहू की रिपोर्ट”

धमतरी । कुरुद क्षेत्र के ग्राम अटंग और अछोटी के बीच एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर कुरुद पुलिस ने तत्काल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए मुख्य आरोपी ग्राम पंचायत अछोटी का उपसरपंच है। कुरुद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की 17 जनवरी को कुरुद से अपनी घर जा रही थी । इसी दौरान ग्राम अटंग और अछोटी के बीच दो मोटरसाइकिल में  मुख्य आरोपी सौरभ श्रीवास जो ग्राम अछोटी का उपसरपंच है अपने चार अन्य साथियों के साथ रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगा। घर पहुंच कर नाबालिग ने घटना के बारे में अपने माता पिता को बताई। जिसके बाद थाना पहुँचकर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराया। इस मामला पर कुरुद पुलिस ने धारा  341,454,294,34 भा.द.वि. 08 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ श्रीवास पिता प्रकाश चंद श्रीवास 28 वर्ष साकिन अछोटी थाना, आनंद साहू पिता कुशल राम साहू 29 वर्ष साकिन अछोटी,रुपेश निर्मलकर पिता ताराचंद निर्मलकर 23 वर्ष साकिन-अछोटी,आदेश्वर कुमार साहू पिता सुकुल राम साहू 36 वर्ष साकिन-अछोटी,रूपेंद्र साहू पिता सुरेश साहू 24 वर्ष साकिन भाटापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *