The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

सब इंजीनियर से मारपीट व लूट करने वाले पांच गिरफ्तार,सबक सिखाने गिरफ्तार आरोपियों की निकाली जुलुस

Spread the love

कांकेर।पीडब्ल्यूडी विभाग के सब इंजीनियर के साथ मारपीट पांच युवकों ने मारपीटकर सोने की चेन व नगदी रुपये लूट कर फरार होने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि पीडब्ल्यूडी विभाग के सब इंजीनियर उमेश ठाकुर शहर के नए बस स्टैंड के सामने निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम में बीती रात काम करवा रहे थे। तभी 5 युवक वहां आए और मजदूरों के साथ गालीगलौज करने लगे। इसके बाद मजदूरों ने सब इंजीनियर को इसकी सूचना दी और मजदूर डर कर वहां से भाग गए। वहीं सब इंजीनियर ट्रेक्टर में मलबा डलवाकर ले जा रहे थे तभी युवकों ने उन्हें रोक लिया और सामान चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए सब इंजीनियर के साथ गाली—गलौच व मारपीट करने लगे। सब इंजीनियर ने स्टेडियम निर्माण का मलबा हटाने और शासकीय कार्य होने की बात युवकों को बताने के बाद भी आरोपी उससे मारपीट करते हुए सोने का चेन व नगदी लूट ​कर फरार हो गए। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने सभी आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों को सबक सिखाने पुलिस ने आज शहर में जुलुस निकाली और कोतवाली थाने से न्यायालय तक उन्हें पैदल लेकर निकली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor