The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सड़क दुर्घटना में घायल जवानों को बेहतर उपचार के लिए,सीएम भूपेश बघेल के निर्देशा पर हेलिकॉप्टर से रायपुर लाया जा रहा है

Spread the love

रायपुर। मैनपाट में पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण गंभीर रूप से घायल जवानों को सीएम भूपेश बघेल के निर्देशानुसार हेलिकॉप्टर द्वारा बेहतर उपचार हेतु रायपुर लाया जा रहा है। इससे पहले भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले के पीटीएस मैनपाट से मुंगेली आ रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर उसमें सवार जवानों का हाल-चाल जाना। बता दें कि मैनपाट में हुए भीषण बस हादसे में ड्यूटी के लिए मुंगेली जा रहे मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल 4 जवानों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाने में टर्निंग में मुड़ते समय बस बस सीजी 10 C 0198 अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी। बस में लगभग 38 पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान थे, जो मुंगेली में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *