The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फैक्ट्री में काम करने वाला कर्मचारी की लाश मिलने से मचा हड़कंप,फॉरेंसिक की टीम जांच में जुटी

Spread the love

रायपुर। उरला के मेटल पार्क रोड स्थित नाले में भी एक युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची उरला पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने नाले से शव को निकाला। मृत युवक की पहचान विजय जायसवाल के रूप में हुई है। मूलतः बलौदाबाजार जिले के पुरगांव का रहने वाला विजय उरला के एक फैक्ट्री में काम करता था। 12 दिसंबर को फैक्ट्री से काम करने गया था, लेकिन लौट कर वापस घर नही पहुंचा था। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के गले मे रस्सी बंधी थी। संभवतः रस्सी से ही गला घोंटकर वारदात को अंजाम दिया गया है। उसके बाद उसके सिर को कीचड़ में दबा दिया गया। पुलिस को घटना स्थल के पास बाइक की चाबी भी मिली है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor