Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

कीटनाशक का सेवन कर महिला ने दी जान,पति के खिलाफ अपराध दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महमंद में एक महिला ने ​कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर लिया था।
मिली जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर 2021 को श्रीमति संगीता यादव पति लालू यादव उम्र 23 साल पता महमंद थाना तोरवा जिला बिलासपुर ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर लिया था। मृतिका का पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद मर्ग कायम कर मामले की पुलिस जांच में जुटी थी,जांच में मृतिका की मां पुष्पा यादव 50 वर्ष बरेली थाना सीपत जिला बिलासपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी संगीता यादव शादी उपरांत बीमार रहने लगी। उसका पति लालू यादव उसे हमेशा परेशान कर मर जाने के लिए उकसाया करता था,इस वजह से संगीता यादव कीटनाशक दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ​लिया। पुलिस ने 15 जुलाई 2022 को मृतिका के पति लालू यादव 25 वर्ष पिता सनाउ यादव दैहान मोहल्ला ग्राम महमंद बिलासपुर तोरवा बिलासपुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए पत्नी को उकसाने से मौत हो जाने पर धारा 306 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor