The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने योगी आदित्यनाथ को इतिहास और भूगोल मोदी से न पढ़ें को कहा,पढे पूरी खबर

Spread the love

रायपुर । यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सिकंदर के बीच युद्ध पर दिए बयान पर विपक्ष हमलावर है। योगी आदित्यनाथ ने एक भाषण में कहा था- चंद्रगुप्त मौर्य ने सिकंदर को युद्ध में हराया। इसके बाद भी इतिहासकार चंद्रगुप्त को महान न बताकर सिकंदर को महान लिखते हैं। अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने योगी को सलाह दी है कि वे इतिहास और भूगोल मोदी जी से न पढ़ें।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मंगलवार को रायपुर हवाई अड्‌डे पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। योगी आदित्यनाथ के बयान से जुड़े सवाल पर दिग्विजय सिंह ने दो टूक कहा, इतिहास और भूगोल, महंत अदित्यनाथ जी कृपया मोदी जी से न पढ़ें। राज्य के मंत्रियों से केंद्रीय मंत्रियों के नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा, यह अहंकार में डूबी हुई सरकार है। जब अहंकार उस स्तर तक पहुंच जाता है तो उसका अंत निश्चित है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *