The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

International

जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे को बीच सड़क गोली मारी , गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती

Spread the love

THEPOPATLAL News जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है। बताया गया है कि आबे को भाषण के बीच गोली मारी गई, जिसके बाद वो वहीं गिर पड़े। एनएचके के रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में ये हमला हुआ. गोली लगने के बाद शिंजो आबे लहूलुहान होकर नीचे गिर गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गय। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
एक लोकल रिपोर्टर के हवाले से ये जानकारी सामने आ रही है। जिसमें बताया गया है कि सुबह करीब 11:30 बजे शिंजो आबे पर ये हमला हुआ।हमले के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है. बताया गया कि हमलावर ने शिंजो आबे पर दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद वो भागा नहीं बल्कि वहीं खड़ा रहा. हमलावर की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है।


Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor