The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल को कार्यकर्ताओं में जोश भरने का मिला जिम्मा

Spread the love

रायपुर। पिछले चुनावों में 15 साल की सत्ता के बाद 15 सीटों में सिमटी भाजपा इस बार कोई चूक करना नहीं चाहती। पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल को कार्यकर्ताओं में जोश भरने का जिम्मा दिया गया है। एक खास बैठक लेकर बृजमोहन अग्रवाल ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से कहा जोश से साथ होश से काम लें। हम विपक्ष में हैं, हमें संघर्ष करके 17 महीनों में 2023 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाना है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि युवा जनता के बीच जा कर सेवा कार्य कर अपनी पहचान बनाएं। वो रायपुर में भाजयुमो के माना मंडल कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। अग्रवाल ने कहा कि छोटे-छोटे सामाजिक काम जैसे किसी गरीब का राशन कार्ड बनवाना, गरीब बीमार का इलाज करवाना, बिजली के खंभे लगवाना, किसी गरीब विद्यार्थी की फीस के पैसों की व्यवस्था करना तथा किसी गरीब के लड़की की शादी की व्यवस्था करने से ही आपकी आपके मोहल्ले में नेता की पहचान बनेगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor