The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshPolitics

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को 1 वर्ष की सजा, जानिए क्या है मामला

Spread the love


एमपी । मध्यप्रदेश के उज्जैन में 11 साल पहले दिग्विजय सिंह को भारतीय जनता युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए थे जिसमें दिग्विजय सिंह सहित पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अनंतनारायण, जयसिंह दरबार, असलम लाला, दिलीप चौधरी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। उज्जैन में हुई मारपीट के मामले में इंदौर जिला कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को एक साल कैद की सजा सुनाई है। वहीं, मामले में 3 आरोपियों को बरी कर दिया गया है, जबकि 6 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। साथ ही कोर्ट ने दोनों पर 5000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। बता दें कि मामला 17 जुलाई 2011 का उज्जैन का है, जब दिग्विजय सिंह और प्रेमचंद गुड्डू को भाजपा नेताओं ने काले झंडे दिखाए थे। इसके बाद मामला मारपीट तक आ पहुंचा था। मामले में भाजपा नेताओं की शिकायत पर दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू MLA महेश परमार सहित अन्य पर केस दर्ज किया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor