The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

लाखों की जी.आई.वायर लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार,फरार आरोपियों की जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायगढ़ । पुसौर थानाक्षेत्र अन्तर्गत घटित एक बड़े लूट के आरोपियों को दिगर प्रांत जाकर किया गया गिरफ्तारी। आरोपियों द्वारा लूटे गये जी.आई. वायर को बेचने बाद प्राप्त 3.35 लाख रूपये नकद, मोबाइल की बरामदगी की गई है, आगे कार्रवाई जारी है । आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंग का मास्टर मांइड प्रवीण तथा उसका साथी ऑनलाइन ट्रांसर्पोटिंग एप्स वाहक के जरिये बुकिंग लेकर प्लानिंग के साथ अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट करते थे । पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के रांची के पास कई ठिकानों में दबिश देकर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके अन्य 03 साथी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ।
गिरफ्तार आरोपी –
(1) विकास कुमार साव उर्फ सुधीर (ट्रांसपोर्टर) पिता बालेश्वर, 27 वर्ष ग्राम बुंडू, थाना केराडारि जिला हजारीबाग झारखंड
(2) सुधीर तिर्की उर्फ बिजुन (ड्राइवर) पिता सीताराम 18 वर्ष ग्राम मंडेर थाना टण्डवा जिला हजारीबाग झारखंड
(3)- प्रवीण कुमार प्रसाद (मास्टरमाइंड ) पिता राम नरेश प्रसाद उम्र 25 वर्ष ग्राम बुंडू, केरेडारी स्कुल टोला,थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग झारखंड
(4) मो. उमर पिता मो. इब्राहिमुद्दीन 35 साल निवासी रामगढ़ (झारखंड)

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *