The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शंकर भारती स्वामी महाराज ने हनुमान मंदिर को तोड़े जाने के मुद्दे जताया विरोध

Spread the love

दुर्ग । सड़क चौड़ी करण को लेकर दुर्ग बस स्टैंड के पास स्थित हनुमान मंदिर को तोड़े जाने के मुद्दे के विरोध में रविवार को कर्नाटक मैसूर के पीठाधिपति शंकर भारती दुर्ग पहुंचे। उन्होंने इस दौरान हनुमान मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। मंदिर तोड़े जाने के विरोध में आंदोलनरत हिंदू संगठन के नेताओं से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। कर्नाटक मैसूर के यडतोरे योगानंदेश्वर सरस्वती मठ के पीठाधिपती शंकर भारती स्वामी महाराज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। रविवार को वह रायपुर से राजनांदगांव जा रहे थे। इसी दौरान वह दुर्ग बस स्टैंड के पास रुके और हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद ने उन्हें इस मुद्दे की जानकारी दी है। स्वामी शंकर भारती ने कुछ देर हनुमान मंदिर में रुक कर हनुमान जी की पूजा अर्चना की। उन्होंने आंदोलनकारी हिंदू संगठनों के नेताओं से बात की और हौसला बढ़ाते और शासन प्रशासन के लिए विकास के नाम केवल हिंदुओं का अहित न होने की नसीहत दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor