The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Spread the love

रायपुर । रायपुर के अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरोदा में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। चार माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। युवक का नाम दिनेश कुमार साहू बताया जा रहा है। दिनेश शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्थितियों में कमजोर था, जिसकी वजह से वह शादी के पहले भी तनाव में रहता था। शादी के बाद उसकी जिंदगी में तनाव और बढ़ गया, क्योंकि वह अपनी पत्नी को संतुष्ट नहीं कर पाता था। जानकारी के मुताबिक दिनेश कुमार साहू महज 25 वर्ष का था। दिनेश शुरु से ही शारीरिक तौर पर कमजोर था, जिसकी वजह से उसकी मानसिक स्थिति भी लगातार बिगड़ती चली गई। लिहाजा दिनेश ने अपनी जिंदगी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *