The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्री रविंद्र चौबे ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राजनीति से संन्यास लेने की दी सलाह,जाने पुरी खबर

Spread the love

रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कांग्रेस ने राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी है। यह सलाह कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की ओर से आई है। कृषि मंत्री चौबे ने कहा, डॉ. रमन सिंह बीती हुई पीढ़ी के राजनीतिक व्यक्ति हैं। अब पीढ़ी बदल रही है। ऐसे में उन्हें संन्यास की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।

रविंद्र चौबे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था, भूपेश बघेल जब ABCD पढ़ रहे थे, तब मैं केंद्रीय मंत्री था। वे अभी कुर्सी बचाने पर ध्यान दें। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, डॉ. रमन सिंह का पूरा सम्मान है। उनके बयान का आशय केवल यह है कि वे बीती हुई पीढ़ी के राजनीतिक व्यक्ति हैं। अब डॉ. रमन सिंह की पीढ़ी का समय समाप्त हो गया है।

चौबे ने कहा भाजपा में भी जिस तरह से बदलाव की प्रक्रिया प्रारंभ है। उनकी राष्ट्रीय महासचिव पुरंदेश्वरी और शिव प्रसाद आते हैं। स्टेटमेंट देते हैं चुनाव में उनके पास मुख्यमंत्री का कोई चेहरा नहीं है। अब रमन सिंह को यह आभास हो जाना चाहिए कि पीढ़ी का बदलाव है। अब उन्हें संन्यास की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए। शायद उनका यही कहना है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *