The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

60 नग मोबाईल फोन चोरी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। रायपुर में घुम -घुम कर भीड़-भाड़ वाले अलग – अलग स्थानों से 60 नग मोबाईल फोन चोरी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 3 सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि चाईल्ड लाईन रायपुर की टीम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सतनामी पारा स्थित तुलसी निवास पहलवान बाड़ा में कुछ नाबालिक लड़के संदिग्ध अवस्था में मकान में रूके है जिस पर थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा सूचना कि तस्दीक करायी गयी। तस्दीक पर पाया गया कि कुछ लड़के अपने पास अनेकों मोबाईल फोन रखें है तथा मोबाईल फोन को अन्य स्थान में ले जाकर बिक्री करने की बात कर रहे है। सूचना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को तस्दीक कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जिस पर थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस, सायबर सेल एवं चाईल्ड लाईन की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान के कमरे में 03 लड़के उपस्थित थे, जिसमें से एक लड़के ने अपना नाम राज नोनिया उर्फ नुनिया निवासी वर्धमान पश्चिम बंगाल तथा दो लड़कों ने साहेबगंज झारखण्ड का निवासी होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर कमरे में अलग – अलग कंपनियों के मोबाईल फोन सहित कई महंगे दामों के मोबाईल फोन भी रखा होना पाया गया। तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग – अलग कंपनियोें जिसमें एप्पल, आई फोन के महंगे मोबाईल फोन भी शामिल है, सहित कुल 60 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये (दस लाख रूपये) जप्त कर आरोपी/अपचारियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. राज नोनिया उर्फ नुनिया पिता बिरजू नोनिया उम्र 19 साल निवासी खरमबाद बारोधियो जाम ग्राम जिला वर्धमान पश्चिम बंगाल। हाल पता – तुलसी निवास पहलवान बाडा सतनामी पारा थाना तेलीबांधा रायपुर।
  2. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *