The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फ्री फायर गेम खेलने के दौरान मोबाइल हुआ ब्लास्ट,बच्चा गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती

Spread the love

जांजगीर । जिले में हुई मोबाइल में धमाका की घटना के बाद बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चा मोबाइल में फ्री फायर गेम चला रहा था। खेलने के दौरान मोबाइल में धमाका हो गया। इस धमाके में एक नौ साल का बच्चा बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। यह मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव का है। जानकारी के मुताबिक, गोधना निवासी शिवशंकर कुर्रे 7 वर्ष पिता मोहन कुर्रे मोबाइल में गेम खेलने के शौखीन है। वह रोज मोबाइल में गेम खेलता था। 14 नवंबर की सुबह भी वह अपने फोन में गेम खेल रहा था। इसी दौरान मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। इस मोबाइल ब्लास्ट में बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। ब्लास्ट की आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिवशंकर कुर्रे घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजन उसे नवागढ़ के अस्पताल में लेकर गए। अब उसका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि शिवशंकर की हालत अभी स्थिर है। शिवशंकर के परिजनों ने बताया कि फोन सैमसंग कंपनी का था। घटना में फोन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। 

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor