The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छ. ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन 13 दिसंबर को विधानसभा क्षेत्र का घेराव करेंगे

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। जिला कांकेर में छ.ग.सहायक शिक्षक फैडरेशन के प्रांतीय आव्हान पर 13 दिसम्बर को विधान सभा क्षेत्र का घेराव हेतु जिला शिक्षा अधिकारी , कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते कर अनुमति लेते हुए जिला अध्यक्ष उत्तम सिन्हा ने बताया कि पूरे छ. ग. में सहायक शिक्षक अपने एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर 11, व 12 से बैठ गए। तथा प्रांतीय निर्देश पर 13 दिसम्बर से पूरे प्रदेश में समस्थ प्राथमिक विद्यालय बंद हो जाएगा। जब तक सहायक शिक्षक फैडरेशन कि एक मांग वेतन विसंगति दूर नहीं होता है जब तक अनिचितकालीन धरना प्रदर्शन पर शामिल रहेंगे सभी सहायक शिक्षक पूरे प्रदेश में 1,09,000 वेतन विसंगति से जूझ रहे हैं। जिस सन्दर्ब में फैडरेशन के सचिव लोकेश रंजन जैन, जिला महामंत्री महेश्वर राम कोटपरिया, कोषाध्यक्ष नारायण सिंह चंद्रवशी, संतोष वट्टी, अरुण मालेकर, रवि लोहार्सिंग आदि अनेक सहायक शिक्षक साथी गण शामिल थे। और पूरे प्रदेश में सभी सहायक शिक्षक को शामिल होने हेतु अपिल किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor