The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मंत्रालय में कर्मचारियों के उपस्थिति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन

Spread the love

रायपुर। मंत्रालय में कर्मचारियों के उपस्थिति को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शत- प्रतिशत क्षमता के साथ कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले बढ़ते कोरोना को देखते हुए एक 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ मंत्रालय को संचालित करने के निर्देश दिए गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर कर्मचारियों के शत – प्रतिशत क्षमता के साथ उपस्थिति की बात कही है। आदेश में कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नई गाइडलाइन को मंगलवार से मॉल करने की बात कही गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor