गडंक नदी में युवती ने लगाई छलांग,गोताखोर कर रहे है तलाश
बिहार।समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर और रोसड़ा थाना क्षेत्र के बॉर्डर स्थित सिंघिया घाट पुल से मंगलवार को एक युवती ने प्रेम प्रसंग में बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। युवती के छलांग लगाने के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कहा जा रहा है कि 20 वर्षीय युवती विभूतिपुर प्रखंड के ही एक गांव की रहने वाली है। स्थानीय लोगों के अनुसार प्रेम-प्रसंग के चलते हुई अनबन के कारण उसने ने जान देने की कोशिश की है।
युवती बूढ़ी गंडक नदी के पुल पर पहुंची और मौका देखते ही उसने पुल के ऊपर से नदी में छलांग लगा दी। उसे ऐसा करते देख कुछ लोगों ने रोकने के लिए शोर मचाया लेकिन किशोरी ने छलांग लगा दी थी। किशोरी के छलांग लगाने के बाद नाव से कुछ लोग लड़की को नदी में ढूंढने लगे। इस खोजबीन के क्रम में नाव भी बूढ़ी गंडक नदी में डूब गई। हालांकि नाव पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। उन्होंने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर व रोसड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लड़की की खोजबीन में जुटी थी। देर शाम तक लड़की की बॉडी की तलाश की गई लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। रात में खोजबीन बंद कर दी गई। युवती की तलाश में आज फिर बुधवार को गोताखोरों उसकी तलाश में जुटे है। इस मामले में अभी परिजनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है।