Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

इंडियन बैंक से 20 लाख रुपये की लूट मामले में एसपी ने एएसआई को किया निलंबित

Spread the love

बिहार।सिवान में इंडियन बैंक से करीब 20 लाख रुपये की लूट के मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने नगर थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। घटना के दिन एएसआई जितेंद्र कुमार की ड्यूटी थी। इसके बावजूद नकाबपोश बदमाश हथियार से लैस होकर पांच की संख्या में इंडियन बैंक की शाखा में घुसे थे और दिनदहाड़े लॉकर खुलवा कर इस बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था।
बता दें कि घटना शहर के बबुनिया रोड स्थित इंडियन बैंक में बीते सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे बदमाशों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया था। उस वक्त नगर थाना के एएसआई जितेंद्र कुमार की गश्ती थी। गश्ती में लापरवाही को देखते हुए माना जा रहा कि एसपी ने यह कार्रवाई की है।क्योंकि गश्ती के बावजूद हथियार से लैस होकर बदमाश बैंक में घुस गए और लूट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से चलते बने।
गौरतलब हो कि बैंक में घुसने के बाद बदमाशों ने कैशियर मनीष पर हथियार तान कर उन्हें लॉकर में ले गए थे।लॉकर में रखे करीब 20 लाख रुपये कैश को लेकर आसानी से फरार हो गए। इंडियन बैंक से लूट कांड मामले में अभी तक पुलिस सिर्फ हाथ पैर मार रही है। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। हालांकि एसपी शैलेश कुमार सिन्हा अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं। जगह-जगह छापेमारी भी चल रही है। एसपी शैलेश कुमार सिन्हा का कहना है कि बहुत जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor