The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बाहर से आए खिलाड़ियों की सुरक्षा भगवान भरोसे, सुरक्षा को लेकर प्रशासन नहीं है गंभीर

Spread the love

धमतरी। 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन धमतरी में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से खिलाड़ी बालक एवं बालिका धमतरी जिले में आए है। आपको बता दें कि यह प्रतियोगिता 16 सितंबर को समाप्त होगी लेकिन इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा कोई खास व्यवस्था नजर नही आ रही है। बाहर से आये खिलाड़ियों को जहाँ ठहराया गया है वहां किसी कर्मचारी की तक ड्यूटी नही लगाई गई है। जबकि बाहर से आए खिलाड़ियों में बालक के साथ बालिका भी है, उनकी सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी है लेकिन सुरक्षा के लिए कोई भी इंतजाम अभी तक नहीं किया गया है। आपको बता दें कि शहर के हर स्कूलों में खिलाड़ियों को रुकवाया गया है लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा कोई भी व्यवस्था नहीं की है। सवाल उठ रहा कि इस दौरान कुछ भी अनहोनी घटना घटी है तो उसका  जिम्मेदार कौन रहेगा।

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor