The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गोल्ड के दाम बढ़े, एक हफ्ते में 2500 रुपए हुआ महंगा

Spread the love

नई दिल्ली/रायपुर। घरेलू सराफा बाजारों में नवरात्रि पर सोने की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिली। पिछले एक सप्ताह में ही सोने की कीमतें प्रति 10 ग्राम 2500 रुपए बढ़ गई है। वहीं धनतेरस-दिवाली के साथ आगामी शादियों के सीजन में सोने की कीमतें और बढ़ने की संभावना है। बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के साथ डॉलर में आई कमजोरी से सोने के दाम बढ़े हैं। एमसीएक्स पर वायदा सोना एक महीने के उच्चतम स्तर पर है। अभी और बढ़ेंगे भाव: त्योहारी सीजन को देखते हुए भारत में सोने का भाव और बढ़ सकता है। सोने पर बेहतर प्रीमियम मिलने से बैंकों ने भारत की बजाय चीन और तुर्की जैसे देशों में ज्यादा सोना बेचना शुरू कर दिया है। बैंकों के पास अधिक गोल्ड रिजर्व नहीं है। इसे देखते हुए आशंका है कि त्योहारी सीजन में सोना अभी और मंहगा होगा। बैंकों ने चीन और तुर्की को सप्लाई बढ़ा दी है जिससे देश में सोने की आपूर्ति में कमी आई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor