The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

देर रात घर में लगी आग से लाखों का सामान खाक

Spread the love

बिलासपुर। सिविल लाइन थाने के मंगला स्थित भाटिया रेसीडेंसी अपार्टमेंट के चौथे माले के फ्लैट में देर रात डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। इस घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग की वजहों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले यश रेलवानी अपनी मां और बहन के साथ मंगला स्थित भाटिया रेसीडेंसी के चौथे माले में रहते है। देर रात अचानक उनकी बहन की तबीयत बिगड़ गई और यश रेलवानी अपनी बहन और मां को लेकर अस्पताल चले गए। रात डेढ़ बजे फ्लैट के बाजू में रहने वाले पड़ोसी ने यश को सूचना दी कि घर से आग की लपटे निकल रही है। जब तक वह वहां पहुँचता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे घर के अंदर रखे घरेलू समान जलकर खाक हो गया। आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ इसका अनुमान नहीं लग जा सका है। घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। घर में रखे हुए लाखों रुपए का सामान जल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *